Wednesday, November 27, 2019

अरविंद केजरीवाल ने लॉन्च किया AK ऐप 2020

ad300
Advertisement
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले ‘एके ऐप’ लॉन्च किया है. इस ऐप के माध्यम से आम आदमी पार्टी(AAP) सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचेगी. केजरीवाल सरकार के सभी इवेंट्स को इस ऐप के जरिए देखा जा सकेगा. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि इस ऐप की मदद से शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सीसीटीवी और सड़क की जानकारी देश-दुनिया तक पहुंचेगी.
अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘आज एके-ऐप लॉन्च करने की खुशी है. आम आदमी पार्टी(AAP) देश की नई पार्टी है, जो युवाओं की पार्टी है. अन्ना आंदोलन से ही सबसे ज्यादा तकनीक और सोशल मीडिया का इस्तेमाल AAP करती आई है. इस ऐप से पार्टी और सरकार की खबरें देश-विदेश में लोगों को मिल सकेंगी.’
दुनिया तक पहुंचेगी बात
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस ऐप पर दिल्ली सरकार के सभी इवेंट्स लाइव देखे जा सकेंगे. शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सीसीटीवी, सड़क को लेकर हुए काम की जानकारी देश और दुनिया तक इस ऐप की मदद से पहुंचेगी.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कई बार हमारे बारे में झूठी खबर फैलाई जाती हैं और हमें अपनी बात रखने का मौका नहीं मिलता. ‘Truth vs Propaganda’ का ऑप्शन होगा इस ऐप में जहां झूठी खबर का सच तत्काल साझा किया जाएगा . अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस ऐप की मदद से मैं ख़ुद लोगों से बात करूंगा.
हर ऐप मोदी से जुड़ा नहीं
आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया रणनीतिकार ने अंकित लाल ने कहा कि इस ऐप में यह सुविधा है कि कोई भी वालंटियर इस ऐप से जुड़ सकता है और पूरे ऐप से संबंधित जानकारियां ले सकता है. इस ऐप के माध्यम में पार्टी और सरकार के बारे में सारी जानकारी मिल सकेगी. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गूगल स्टोर पर कई ऐप हैं. यह अनिवार्य नहीं है कि सभी मोदी से जुड़े हों. कई लोगों ने इसकी कोशिश की, जिसके बाद हमने लॉन्चिंग के बारे में सोचा.
अरविंद केजरीवाल ने एप से जुड़ने के 3 तरीके भी बताए
– 9871 010101 पर मिस कॉल करने पर फोन पर एक लिंक आएगा, उस लिंक के माध्यम से एप डाउनलोड कर सकते हैं.
– अरविंद केजरीवाल की वेबसाइट arvindkejriwal.in के माध्यम से इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं.
– अपने फोन के प्ले स्टोर पर जाकर एप डाउनलोड कर सकते हैं.
दिल्ली विधानसभा चुनावों के एलान में अब कुछ वक्त ही बाकी है ऐसे में अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी एक्शन मोड में है और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक अपनी सरकार के कामों को पहुंचाने की हर कोशिश कर रही है.
घर बैठे सारी खबरें
केजरीवाल ने कहा इसी सोशल प्लैटफॉर्म को आगे बढ़ाने की दिशा में इस ऐप का निर्माण किया गया है। अब किसी भी व्यक्ति को घर बैठे सारी खबरें इस ऐप के माध्यम से मिल सकती हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार के सभी कार्यक्रमों को इस ऐप के माध्यम से घर बैठे लाइव देखा जा सकेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस ऐप के माध्यम से अब दिल्ली के अंदर जो भी विकास के काम हो रहे हैं उनसे जुड़ी ऐसी सभी खबरें, सभी विडियो और फोटोग्राफ अब इस ऐप के माध्यम से देखने, पढ़ने और सुनने को मिलेंगे।
‘जनता तक अपना पक्ष पहुंचाया जाएगा’मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि कई बार आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार के खिलाफ झूठा प्रचार किया जाता है और उसकी सफाई में पक्ष रखने का मौका तक नहीं दिया जाता। अब इस ऐप के माध्यम से इस प्रकार के सभी झूठ प्रचार के खिलाफ जनता तक अपना पक्ष पहुंचाया जाएगा।
Share This
Previous Post
Next Post

Pellentesque vitae lectus in mauris sollicitudin ornare sit amet eget ligula. Donec pharetra, arcu eu consectetur semper, est nulla sodales risus, vel efficitur orci justo quis tellus. Phasellus sit amet est pharetra

0 comments: