![]() |
| Advertisement |
पीएम मोदी ने अंबेडकर जयंती के मौके पर Bhim Aadhaar लॉन्च किया है. इसके साथ ही रेफरल प्रोग्राम की भी शुरुआत की है. पीएम के मुताबिक इस रेफरल प्रोग्राम से अगर देश के युवा चाहें तो 10 से 15 हजार रुपये तक कमा सकते हैं.

क्या है रेफरल स्कीम
आपको इस स्कीम के तहत जिन लोगों ने BHIM ऐप अपने स्मार्टफोन में नहीं डाउनलोड किया है उन्हें इसे इंस्टॉल कराना है. यानी किसी को भीम ऐप के बारे में किसी मर्चेंट या नागरिक को समझाएंगे और उसे डाउनलोड कराएंगे. अगर आपके रेफरल से उसने ऐप डाउनलोड कर लिया है और इसके बाद और वो तीन ट्रांजैक्शन करेगा, तो सरकार आपके खाते में 10 रुपये जमा करेगी.

पीएम मोदी ने कहा, ‘अगर एक दिन में आप 20 लोगों को रेफर कर दें तो शाम तक 200 रुपये आपके खाते में आ जाएंगे. अगर तीन महीने तय कर लें कि रोज 200 कमाना है तो ये क्या मुश्किल काम है?
व्यापारियों को भी मिलेगा रेफरल का फायदा
ये रेफरल प्रोग्राम न सिर्फ कस्टमर्स के लिए है, बल्कि मर्चेंट्स के लिए भी फायदेमंद है. पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा है कि जो व्यापारी अपने दुकान पर भीम ऐप लागू करेगा और उसके जरिए ट्रांजैक्शन करेगा तो 25 रुपये उसके खाते में दिए जाएंगे.

पीएम मोदी ने कहा कि अगर किसी मर्चेंट को BHIM ऐप डाउनलोड करा रहे हैं तो आप उसे यह बता सकते हैं कि उसे भी 25 रुपये मिलेंगे.
प्ले स्टोर पर लॉन्चिंग के बाद से इस ऐप को अब तक एक करोड़ अस्सी लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। इस ऐप को आप प्ले स्टोर या आईओएस ऐप स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते हैं। सरकार ने डिजिटल लेन देन को बढ़ावा देने के लिए भीम ऐप यूजर्स के लिए दो नए ऑफर, भीम रेफरल बोनस स्कीम और भीम मर्चेंट कैशबैक स्कीम लॉन्च की हैं। आइए आपको इन दोनों ऑफर और इनके फायदो के बारे में विस्तार से बताते हैं।
भीम कैशबैक योजना
इस योजना का उद्देश्य भीम प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड व्यापारियों की संख्या बढ़ाना है। भीम प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड व्यापारियों को हर महीने 300 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। इस हिसाब से भीम प्लेटफॉर्म से जुड़े व्यापारियों को 6 महीने में 1,800 रुपये तक का लाभ मिल सकता है। भीम प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे व्यापारी क्यूआर कोड या मोबाइल नंबर या आधार से भुगतान प्राप्त कर सकते हैं।

यूजर को ऐसे मिलेगा फायदा
रेफरल बोनस योजना
इस ऑफर के जरिए सरकार ज्यादा से ज्यादा यूजर को ऐप से जोड़ना चाहती है। इस ऑफर में सरकार ने नए यूजर और पुराने यूजर दोनों को लुभाने की कोशिश की है। ऑफर के तहत यूजर को ऐप को शेयर (रेफर) करने पर बोनस दिया जाएगा।

ऐप शेयर करने वाले यूजर को बोनस तभी मिलेगा जब नया यूजर ऐप का इस्तेमाल तीन बार लेन देन के लिए करे। लेनदेन को सफल बनाने के लिए कम से कम 50 रुपये किसी को भेजना होगा। ऐप शेयर करने वाले यूजर को हर नया यूजर (सफल) जुडने पर 10 रुपये मिलेगा, जबकि नए यूजर को ऐप डाउनलोड करने और सफल लेन देन के बाद 25 रुपये मिलेंगे।

0 comments: