![]() |
| Advertisement |
गूगल अपने डिजिटल पेमेंट प्लेटफार्म गूगल पे को पहले से ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक बना दिया है। गूगल ने अपने ऐप में बायोमेट्रिक सिक्योरिटी फीचर (2.100) वर्जन जोड़ दिया है। इस नए फीचर के बदौलत मनी ट्रांसफर करने के लिए यूजर को पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब पिन के अलावा फिंगरप्रिंट और फेस रिकॉग्नाइजेशन के जरिए भी ट्रांजेक्शन किया जा सकेगा। फिलहाल यह फीचर सिर्फ एंड्रॉयड 10 डिवाइस में ही उपलब्ध है।

इससे पहले गूगल पे यूजर ट्रांजेक्शन करने के लिए पिन का इस्तेमाल करते थे ताकि उनका ट्रांजेक्शन सुरक्षित रहे। लेकिन लेटेस्ट अपडेट में पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गूगल ने ऐप में बायोमेट्रिक एपीआई का फीचर जोड़ा है जो पहले से तेज और सुरक्षित है। इसे पारंपरिक पिन सिक्योरिटी फीचर के रिप्लेसमेंट के तौर भी देखा जा रहा है।
फिलहाल यह फीचर भारत में उपलब्ध नहीं है। भारतीय यूजर्स को अभी भी यूपीआई पिन की मदद से ही पेमेंट करना होगा। यह फीचर सिर्फ एंड्रॉयड 10 डिवाइस में ही उपलब्ध है। एंड्रॉयड पुलिस कि रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही नए अपडेट को एंड्रॉयड 9 यूजर्स के लिए भी जारी किया जाएगा।
बायोमेट्रिक सिक्योरिटी से होगी पेमेंट
दरअसल, गूगल ने अपने डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पर एक नया बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर को जोड़ा है. गूगल ने एंड्रॉयड 10 के साथ मिलकर बायोमेट्रिक सिक्योरिटी को पेश किया था, इसी फीचर को अब गूगल पे में जोड़ा गया है. हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से पिन ऑथेंटिकेशन भी बेहतर था, लेकिन इसमें कोई भी सेंध लगा सकता है क्योंकि आसानी से क्रैक किया जा सकता है.
गूगल पिक्सल 4 पर चलेगा फीचर
एंड्रायड पुलिस के मुताबिक, बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सिर्फ पैसे ट्रांसफर करने के लिए दिया गया है. गूगल पिक्सल 4 स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहक इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, गूगल एंड्रायड 9 पर भी इस फीचर को जोड़ने की प्लानिंग कर रही है. लेकिन, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि पुराने वर्जन का इस्तेमाल कर रहे यूजर्स इसका फायदा उठा सकते हैं या नहीं. फिलहाल, यह फीचर भारत में उपलब्ध नहीं है. गूगल पे इंडिया यूजर्स अभी भी UPI पिन ऑथेंटिकेशन से ही ट्रांजेक्शन करेंगे.
फिलहाल भारत में नहीं मिलेगी यह सुविधा
- इससे पहले गूगल पे यूजर ट्रांजेक्शन करने के लिए पिन का इस्तेमाल करते थे ताकि उनका ट्रांजेक्शन सुरक्षित रहे। लेकिन लेटेस्ट अपडेट में पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गूगल ने ऐप में बायोमेट्रिक एपीआई का फीचर जोड़ा है जो पहले से तेज और सुरक्षित है। इसे पारंपरिक पिन सिक्योरिटी फीचर के रिप्लेसमेंट के तौर भी देखा जा रहा है।
- फिलहाल यह फीचर भारत में उपलब्ध नहीं है। भारतीय यूजर्स को अभी भी यूपीआई पिन की मदद से ही पेमेंट करना होगा। यह फीचर सिर्फ एंड्रॉयड 10 डिवाइस में ही उपलब्ध है। एंड्रॉयड पुलिस कि रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही नए अपडेट को एंड्रॉयड 9 यूजर्स के लिए भी जारी किया जाएगा।
- यूजर्स को यह ऑप्शन सेडिंग मनी सेक्शन के नीचे दिखाई देगा। यूजर पिन से बायोमेट्रिक सिक्योरिटी में स्विच कर सकेंगे। पेमेंट को और सुरक्षित बनाने के लिए यूजर्स दोनों ऑप्शन भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फीचर का इस्तेमाल सिर्फ मनी ट्रांसफर के लिए ही किया जा सकता है। इसे स्टोर्स पर एनएफसी पेमेंट्स के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते।

0 comments: