![]() |
| Advertisement |
ZorroSign के उपयोक्ता, उन्हें भेजे गए दस्तावेजों की समीक्षा करने और सिग्नेचर करने, सिग्नेचर बनाने, उनके प्रोफाइल अपडेट करने, उनके संपर्क प्रबंधित करने, तुरंत सूचनाएं प्राप्त करने, और दस्तावेजों की प्रामाणिकता की जांच करने के लिए मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

नए मोबाइल ऐप को लांच करते हुए एक वादा पूरा किया गया है कि ZorroSign के उपयोक्ताओं को डिजिटल लेनदेन प्रबंधन प्रक्रियाएं संपन्न करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर हेतु सहायक सदैव सबसे नवीनतम मोबाइल तकनीक उपलब्ध कराई जाएगी। इस संस्करण में असली हस्तलिखित ‘वास्तविक’ इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर कैप्चर और उपयोग करने की गुणवत्ता और क्षमता में काफी सुधार किया गया है, जिसके लिए ZorroSign प्रसिद्ध है। यह नया ऐप, उपयोक्ताओं को कभी भी कहीं भी दस्तावेजों पर सिग्नेचर करने तथा अपनी कारोबारी प्रक्रियाएं पूरी करने की सुविधा देते हुए अधिक लचीलापन, तेज प्रोसेसिंग समय, अधिक दक्षता, और त्रुटिरहित दस्तावेज चक्रों की अधिक संभावना प्रदान करता है।
इस संबंध में Bharath Manoharan, टैरेटरी इंचार्ज ZorroSign ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, “मोबाइल ऐप्स के हमारे सुइट में इस बड़े अपग्रेड में, हमने उपयोक्ताओं के लिए अनुभव, निजता, सुरक्षा, और कार्यवाही की तेज गति के संदर्भ में ‘मोबाइल लाइफ’ के भविष्य में एक बड़ी छलांग लगाई है। दस्तावेजों पर सिग्नेचर करने व कारोबारी लेनदेन और डिजिटल दस्तावेजों को जालसाजी और छेड़छाड़ से सुरक्षित रखने के लिए प्रयुक्त ZorroSign की समस्त अधिकृत तकनीक, हमारे मोबाइल अनुभव के केंद्र में है।” आगे उन्होंने बताया कि “यह संस्करण, पूरी तरह से ‘मोबाइल फर्स्ट’ अभियान से प्रेरित है। पूरी तरह मोबाइल बनने, और सचमुच कागज़रहित जीवन साकार करने का यह हमारा अपना तरीका है।”
लंबित पेटेन्ट वाली ZorroSign Document 4n6 (फोरेंसिक्स) Token Reader विशेषता, हमारे मोबाइल अनुभव का एक केंद्रबिंदु है और उपयोक्ता सभी विशेषताओं का उपयोग कर सकते हैं जिनमें चेन ऑफ कस्टडी, ऑडिट ट्रेल, दस्तावेजों का प्रमाणीकरण और सत्यापन आदि कुछ प्रमुख हैं।
ZorroSign के ऐसे उपयोक्ता जो किसी दस्तावेज पर त्वरित ‘सिग्नेचर और निपटान कार्यवाही’ पसंद करते हैं या डेस्कटॉप पर कार्य करते हैं, उनके लिए भी किसी भी प्लेटफार्म पर उनके पसंदीदा मोबाइल ब्राउजर के उपयोग द्वारा मोबाइल अनुकूलित अनुभव प्राप्त करने का विकल्प उपलब्ध रहेगा।
इस संबंध में Shamsh Hadi, सह-संस्थापक और CEO, ZorroSign ने अपनी प्रतिक्रिया में बताया कि, “जब हमने नया ZorroSign ऐप तैयार किया तो मैं इस नतीज़े पर पहुंचा कि इसे केवल एक लक्ष्य हासिल करना है, बाज़ार में उपयोक्ता को सर्वोत्तम अनुभव प्रदान करना” । “विशिष्ट रूप से ZorroSign नवीनतम तकनीकों का उपयोग करके कारोबारी प्रक्रियाओं को अधिक सुरक्षित ढंग से सुगम बनाने में भूमिका निभाती है। एक पूरी तरह से कार्यक्षम नेटिव ऐप के माध्यम से उपलब्ध ई-सिग्नेचर और डिजिटल लेनदेन प्रबंधन का सम्पूर्ण समाधान, डेस्कटॉप से मोबाइल तक निर्बाध बदलाव सुनिश्चित करता है और ऐसी सर्वोच्च सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है जिसमें ऐसे कोई कमज़ोर हिस्से (लूपहोल) नहीं छोड़े गए हैं जिनका कि कोई संदिग्ध व्यक्ति फायदा उठा सके।”
यह नया एप, दुनिया भर में ZorroSign के उपयोताओं हेतु डाउनलोड करने के लिए आज से उपलब्ध है। ऐप यहां से डाउनलोड करें: www.zorrosign.in/mobile/ या अधिक जानने के लिए www.zorrosign.in देखें।
ZorroSign केबारेमें
ZorroSign, Inc. इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी और एक एकीकृत प्लेटफार्म, एक सम्पूर्ण इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर और डिजिटल लेनदेन प्रबंधन समाधान ZorroSign DTM की विकासकर्ता है। ZorroSign की अद्वितीय Document 4n6 (फोरेसिक्स) तकनीक ब्लॉकचेन टोकनाइजेशन के उपयोग द्वारा निष्पादन पश्चात जालसाजी का पता लगाने और इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर्स और दस्तावेजों के सत्यापन और प्रमाणीकरण की सुविधा प्रस्तुत करती है।
ZorroSign DTM अपनी बैंक-स्तरीय सुरक्षा के साथ और अपनी कोर तकनीक का उपयोग करके, जिसमें रियल ई सिग्नेचर, इलेक्ट्रॉनिक डॉक्युमेंट सिक्योरिटी, एंटरप्राइज ग्रेड वर्कफ्लो, इंटेलिजेंट फार्म, दस्तावेज प्रबंधन प्रणाली, और मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करने वाले इंटेलीजिंट फार्म्स का उपयोग करते हुए, सम्पूर्ण डिजिटल लेनदेनों को व्यवस्थित करता है।
ZorroSign के बारे में अधिक जानकारी, और मुफ्त अनुभव प्राप्त करने के लिए कृपया http://www.zorrosign.in देखें।

0 comments: