Wednesday, November 27, 2019

इस मोबाइल एप से आपका बैंक अकाउंट हो सकता है खाली जानकर तुरंत डिलीट करे 2020

ad300
Advertisement
मोबाइल फोन आज हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा, वहीं जब से एंड्रॉयड फोन्स की एंट्री हुई है, मानो हमारे 90 फीसदी काम अब मोबाइल पर ही निर्भर हैं। लोग अपने काम के कई ऐप्स डाउनलोड करके उसी के जरिये अपनी जरूरतों को पूरा करते हैं। लेकिन, एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए एक खतरनाक ऐप को लेकर चेतावनी है। प्ले स्टोर पर एक ऐसी ऐप सामने आई है, जो यूज़र का अकाउंट खाली कर सकती है।
बिना यूजर परमीशन कट जाते हैं पैसे
बता दें कि, राजधानी के एक नेट सर्फर विशाल दिवेकर ने बताया कि, हालही में ऐप एनालाइज करने वाली सिक्यॉर-डी टीम अपनी नई रिसर्च में ‘ai.type’ नाम की ऐसी ऐप मिली है, जो बिना यूज़र परमिशन के बिना प्रीमियम डिजिटल सर्विस की खरीदी कर सकता है। ऐसी स्थिति में यूजर को जानकारी भी नहीं होती कि, उसने कोई प्रीमियम कंटेंट सर्विस खरीदी है और उसके पैसे कटे हैं। हलांकि,  प्रीमियम कंटेंट सर्विस का शुल्क भी इतना मिनिमम होता है कि, अकसर लोगों को लगता है कि, शायद बैंक ने ही किसी तरह का चार्ज काटा है और वो इसपर खास ध्यान भी नहीं देते।
इस ऐप से रहें सतर्क
एक अंग्रेजी अखबार ने भी टीम के हवाले से ही इस संबंध में जानकारी देते हुए खबर छापी थी कि, ये ऐप बैकग्राउंड में काम करता था। इसमें यूज़र को बिना पता चले फेक ऐड व्यूज लिया जाता था, साथ ही ऐप डिजिटल खरीदारी भी कर सकता था, जिसके चलते यूज़र के अकाउंट से ऑटोमेटिक पेमेंट की सुविधा भी रहती है। ऐसे में यूजर को पता भी नहीं रहता कि, उसके खाते से थोड़े थोड़े पैसे निकलते रहते हैं। Ai.type एक थर्ड-पार्टी keyboard एक एंड्रॉयड ऐप है। आपको जानकर हैानी होगी कि, अब तक इस ऐप को 4 करोड़ बार से ज्यादा डाउनलोड किया जा चुका है।इस ऐप को इज़राइल की कंपनी ai.type LTD ने बनाया है, जिसे प्रचारित ‘Free Emoji keyboard’ के नाम से किया गया है, जिसे लोग काफी तेजी से डाउनलोड कर रहे हैं।
रखें ये सावधानी
टीम द्वारा की गई रिसर्च में ये भी सामने आया कि, ऐप के माध्यम से धोकाधड़ी करके लोगों से 18 मिलियन डॉलर (करीब 127 करोड़ रुपये) का चूना लगाने की कोशिश की थी, जिसे सिक्योरिटी फर्म की टीम ने बचा लिया। बताया गया कि, 110,000 मोबाइल से 14 मिलियन (1 करोड़ 40 लाख) के ट्रांसैक्शन की रिक्वेस्ट आ चुकी है। रिपोर्ट में ये भी सामने आया कि, इस ऐप से अब तक दुनियाभर के 13 देश प्रभावित हो चुके हैं। हालांकि, ऐप की खतरनाक बैकग्राउंड गिविधि के चलते प्ले स्टोर इसे कई महीनों पहले ही ब्लॉक करचुका है, लेकिन जिन यूजर्स ने इसे अपने फोन में इंस्टॉल कर रखा है, वो लोग इससे प्रभावित हो सकते हैं। अखबार के माध्यम से सिक्यॉर-डी टीम ने एंड्रायड का इस्तेमाल करने वाले सभी यूजर्स को इस तरह के किसी भी ऐप को तुरंत अनइंस्टाल करने की सलाह दी है, ताकि आप इस सेहोने वाले नुकसान से बच सकें।
Share This
Previous Post
Next Post

Pellentesque vitae lectus in mauris sollicitudin ornare sit amet eget ligula. Donec pharetra, arcu eu consectetur semper, est nulla sodales risus, vel efficitur orci justo quis tellus. Phasellus sit amet est pharetra

0 comments: