![]() |
| Advertisement |
नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका Rowtreet.com, जिसपर प्रतिदिन आपको मिलते है आपकी पसंद के आर्टिकल और आपकी हर समस्या का समाधान बस एक कमेंट पर। अगर आपको हम से कोई भी सवाल पूछना है तो ऊपर दिए फॉलो के बटन पर क्लिक करके पूछ सकते है। जिससे जब हम आपको जवाब देंगे तो आपके Rowtreet.com ,App news एप के फॉलो सेक्शन में जाकर आप अपना जवाब तुरंत देख सकते है | किसी भी प्रॉब्लम के कमेंट के साथ अपना नाम अवश्य लिखे, जिससे हम आपके नाम का साथ आपके कमेंट का जवाब दे सके। आपको हमारी जो भी पोस्ट पसंद आती है उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे…धन्यवाद

गूगल ने मंगलवार को घोषणा की कि लोगों को जल्द ही “गूगल असिस्टेंस” से बात करने के लिए संगीतकार जॉन लीजेंड सहित 6 आवाज़ों में से एक आवाज चुनने का विकल्प मौजूद होगा। वार्षिक डेवलपर सम्मेलन Google I / O में, कंपनी ने कहा कि इन छह विकल्पों में, जिसमें पुरुष और महिला दोनों की आवाज़ें हैं, इस वर्ष के अंत में शुरू हो जाएंगी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचई ने कहा कि गूगल अपने वॉयस असिस्टेंस में प्राकृतिक आवाज जोड़ने पर काम कर रहा है जो इंसानों की तरह ही बातचीत कर सकेंगे। इन सुधारों में बातचीत के दौरान प्राकृतिक विराम लगाना प्रमुख है जिसके जरिए ऐसा प्रतीत होगा की आप इंसानों से ही बात कर रहे हैं।
‘वेवनेट’ तकनीक पर करेगा काम: गूगल असिस्टेंस का यह नया संस्करण वेवनेट नामक तकनीकी मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी पर बनाया गया है जिसे कंपनी ने 18 महीने पहले डेवलप करना शुरू किया था। अब कमांड देने लिए हर बार “हे गूगल” या “ओके गूगल” कहने के बजाय यूजर्स को केवल एक बार ऐसा करना होगा और फिर असिस्टेंस के साथ बातचीत करनी होगी। गूगल के इस सुविधा को “निरंतर वार्तालाप” का नाम दिया गया है और यह आने वाले सप्ताह में शुरू हो जाएगी। नया असिस्टेंस अब दो वाक्यों के बीच अंतर कर सकता है और एक ही समय में दो अलग-अलग क्वेरी-विशिष्ट उत्तरों के साथ जवाब दे सकता है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए गूगल ने मंगलवार को घोषणा की कि लोग गूगल असिस्टेंट से बात करने के लिए 6 नई आवाजों का चयन कर सकेंगे। जिसमे गीतकार जॉन लीजेंड की आवाज भी शामिल है। सालाना डेवलपर सम्मेलन गूगल आई/ओ में गूगल ने कहा कि 6 विकल्पों में पुरुष और स्त्री दोनों की आवाजे शामिल है। यह इसी साल जारी किया जायेगा।
असिस्टेंस के जरिए भी कर सकेंगे मैप का इस्तेमाल : गूगल अपने डिवाइस असिस्टेंस को हर डिवाइस और एप में बंडल करना चाहता है और गूगल मैप में गूगल असिस्टेंस को जोड़ा जा रहा है। जल्द ही ये फीचर्स आईओएस और एंड्रॉइड पर उपलब्ध होगें। यूजर्स अब अपने डिवाइस को छूए बिना ही अपने कॉन्टेक्टस को आगमन के अनुमानित समय को साझा कर सकते हैं। इसके अलावा असिस्टेंस जल्द ही आपको रेस्तरां या सैलून को बुक करने के लिए कॉल कर सकेगा। इसले अलावा यह बच्चों को विनम्र भाषा का उपयोग करना भी सिखाएगा। जब बच्चे कमांड के दौरान “कृपया” कहते हैं, तो उन्हें प्रतिक्रिया में इस वर्चुअल असिस्टेंस से धन्यवाद प्राप्त होगा। जो इस साल तक लॉन्च किया जाएगा। इतना ही नहीं कंपनी अस्सिटेंस के जरिए ऑपरेट होने वाले स्मार्ट डिस्प्ले को भी लॉन्च करने की तैयारी में है।
Gmail में जुड़ेगा ‘स्मार्ट कम्पोज’ फीचर : कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने गूगल असिस्टेंस के जरिए ऑपरेट होने वाले स्मार्ट कंपोज जी-मेल के बारे में भी जानकारी दी। इस नई सुविधा के जरिए यूजर्स मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी का उपयोग करके ईमेल लिख सकेंगे। जैसे ही आप टाइप करेंगे तो स्मार्ट कंपोज आपको सुझाव देगा कि आप आगे क्या लिखना चाहेंगे। यह ठीक उसी तरह काम करेगा जिस तरह से गूगल ऑटोकम्पलीट काम करता है। इसके लिए यूजर्स को बस हिट टैब प्रेस करना होगा। गूगल का यह फीचर इसी महीने तक यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
क्या होंगे फीचर्स
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने कहा कि गूगल अपने AI की आवाज को और अधिक जीवंत बनाने पर काम कर रहा है। यह बिलकुल प्राकृतिक होगा।
नया गूगल असिस्टेंट अब दो वाक्यों की पहचान कर सकता है और दोनों का अलग-अलग जवाब दे सकता है। असिस्टेंट का नया मॉडल टेक मशीन लर्निग टेक्नॉलजी पर बना है। जिसका नाम वेवनेट है। इस पर कंपनी ने 18 महीने पहले काम शुरू किया था।

0 comments: