Wednesday, November 27, 2019

शिक्षकों को मिली ई.विद्यावाहिनी ऐप की जानकारी 2020

ad300
Advertisement
कन्या मध्य विद्यालय मेहरमा में सोमवार को ई.विद्यावाहिनी ऐप के दूसरे चरण का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों को बीपीओ कुणाल कुमार एवं सीआरपी विजय कुमार सिंह के द्वारा बारी -बारी से प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम चरण में वर्ग 1 से 5 तक के प्रधानाध्यापकों को जबकि द्वितीय चरण में छह से आठ तक के प्रधानाध्यापकों को ई विद्या वाहिनी ऐप की विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में यह भी बताया गया कि ई. विद्या वाहिनी के माध्यम से विद्यालय स्तर पर सभी संचालित कार्यो का निष्पादन करना है । इसमें मध्याह्न भोजन, प्रमाणीकरण, एलटी ऐप, शिक्षकों की उपस्थिति ,छात्रों की उपस्थिति इत्यादि शामिल हैं। सभी प्रधान शिक्षकों को अपने ई- विद्या वाहिनी अपलोड कर इसे हर हाल में प्रत्येक दिन विद्यालय में संचालित कार्यो की जानकारी समयानुसार देने की बात बताई गई। जहां उपस्थित प्रधान शिक्षकों को ई विद्यावाहिनी से संबंधित किसी भी प्रकार परेशानी होने पर प्रशिक्षक से संपर्क करने की सलाह दी गयी। इसके अलावा कई अन्य बिदुओं पर भी चर्चा की गयी। प्रशिक्षण में अनवारुल हक , धीरज सिंह तोमर, सुनील कुमार झा, तपेश्वर देव, मुफीजूद्दीन, श्यामा कांत सिंह, हितेश कुमार, प्रमोद कुमार मिश्र, रजनीश आनंद, मोहम्मद लुकमान अंसारी ,अभय कुमार सिंह ,देवकांत भगत, अभिलाषा कुमारी सहित अन्य विद्यालयों के प्रधान शिक्षक उपस्थित थे।
बोआरीजोर :-बोआरीजोर प्रखंड संकुल संसाधन केंद्र में राज्य परियोजना के निर्देशानुसार सोमवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मुकुंद मरांडी की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापक ,प्रभारी प्रधानाध्यापक, बी आर पी ,सी आर पी को ई विद्यावाहिनी एप के 2.0 भरसन का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षक बी पी ओ रमेश सिंह ने बताया कि ई बिद्या वाहिनी एप्प को नया किया गया है। इसमें बिद्यालय स्तर के सभी कार्यो का रिपोर्ट देना है जिसमे शिक्षक उपस्थिति, छात्रों की उपस्थिति ,मध्याह्न भोजन का डेटा ,किसी प्रकार की शिकायत को एप को डॉनलोड कर हर हाल में प्रतिदिन समयानुसार दर्ज करना है। ये ऐप मंगलवार से शुरू किया जाएगा । मौके पर राजीव कलौंजिया ,राजेश मंडल,बबलू मरांडी,उज्ज्वल मिश्रा, सोनामुनि मुर्मू,राजेश कुमार,इस्लाम अंसारी,आदि शिक्षक उपस्थित थे।
संस, पोडै़याहाट : पोडै़याहाट मध्य विद्यालय बालक में सोमवार को ई विद्या वाहिनी द्वितीय चरण का कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में सभी स्कूलों के प्रधान शिक्षकों ने भाग लिया । इस अवसर पर विद्या वाहिनी वर्जन 2 जो बिल्कुल नयी ऐप है के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि इसे तीन भागों में बांटा गया है एक में पदाधिकारी जिसमें जिला की शिक्षा अधीक्षक सहित प्रखंड के सभी पदाधिकारी रहेंगे जबकि स्कूल में प्रधानाध्यापक यू डाइस से जुटे रहेंगे और तीसरा वर्ग है टीचर्स का जिसमें सभी टीचर्स यूनिक आई कोड के द्वारा जुटे रहेंगे। प्रतिदिन इस एप माध्यम से रिपोर्ट स्कूल से प्रखंड ,प्रखंड के माध्यम से जिला और जिला के माध्यम से राज्य को मिलता रहेगा। जिला सर्व शिक्षा कार्यालय के विद्या वाहिनी जिला प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि तकनीकी ²ष्टिकोण से विद्यालय को लेस किया जाएगा । प्रत्येक स्कूल स्मार्ट होगा उसी की तैयारी चल रही है। छोटी सी छोटी जानकारी एप के माध्यम से प्रतिदिन देना है । शिक्षकों की उपस्थिति 500 मीटर के अंदर बायोमेट्रिक में बनेगी ।
500 मीटर से बाहर रहने पर बायोमेट्रिक पर उनकी उपस्थिति नहीं बनेगी । आने वाले समय में यह उपस्थिति स्कूल बेसिस पर हो जाएगा उन्होंने बताया कि पहले शिक्षक का रजिस्ट्रेशन जिला से होगा। टीचर रजिस्ट्रेशन में तीन जानकारियां भरना अनिवार्य है । टीचर्स की उपस्थिति बायोमेट्रिक के द्वारा होगा मैनुअल उपस्थिति भी होगा। मैनुअल उपस्थिति एक महीना में सिर्फ 5 बार ही बना सकता है । स्टूडेंट का भी इनरोलमेंट होगा । इस ऐप के माध्यम से स्कूल की छोटी से छोटी जानकारी राज्य तक आसानी से पहुंच जाएगी और आने वाले समय में ना सिर्फ शिक्षकों की उपस्थिति, बल्कि छात्र की उपस्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर भी यह मील का पत्थर साबित होगा। कार्यशाला को प्रशिक्षक मरियम सोरेन, दिवाकर पंडित ने शिक्षकों को इस विषय में बताया जबकि मौके पर बीईओ दिलीप मांझी प्रभाकर कुमार प्रभारी एपीओ कामीशीला हेंब्रोम, रंजन कुमार ,बीपीओ दिलीप भगत अमित टुडू, किरण हांसदा आदि उपस्थित थे।
Share This
Previous Post
Next Post

Pellentesque vitae lectus in mauris sollicitudin ornare sit amet eget ligula. Donec pharetra, arcu eu consectetur semper, est nulla sodales risus, vel efficitur orci justo quis tellus. Phasellus sit amet est pharetra

0 comments: