Wednesday, November 27, 2019

गूगल असिस्टेंट हुआ और भी स्मार्ट – जोड़े गए ये नए फीचर्स 2020

गूगल असिस्टेंट हुआ और भी स्मार्ट – जोड़े गए ये नए फीचर्स 2020
नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका Rowtreet.com, जिसपर प्रतिदिन आपको मिलते है आपकी पसंद के आर्टिकल और आपकी हर समस्या का समाधान बस एक कमेंट पर। अगर आपको हम से कोई भी सवाल पूछना है तो ऊपर दिए फॉलो के बटन पर क्लिक करके पूछ सकते है। जिससे जब हम आपको जवाब देंगे तो आपके Rowtreet.com ,App news एप के फॉलो सेक्शन में जाकर आप अपना जवाब तुरंत देख सकते है | किसी भी प्रॉब्लम के कमेंट के साथ अपना नाम अवश्य लिखे, जिससे हम आपके नाम का साथ आपके कमेंट का जवाब दे सके। आपको हमारी जो भी पोस्ट पसंद आती है उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे…धन्यवाद
गूगल ने मंगलवार को घोषणा की कि लोगों को जल्द ही “गूगल असिस्टेंस” से बात करने के लिए संगीतकार जॉन लीजेंड सहित 6 आवाज़ों में से एक आवाज चुनने का विकल्प मौजूद होगा। वार्षिक डेवलपर सम्मेलन Google I / O में, कंपनी ने कहा कि इन छह विकल्पों में, जिसमें पुरुष और महिला दोनों की आवाज़ें हैं, इस वर्ष के अंत में शुरू हो जाएंगी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचई ने कहा कि गूगल अपने वॉयस असिस्टेंस में प्राकृतिक आवाज जोड़ने पर काम कर रहा है जो इंसानों की तरह ही बातचीत कर सकेंगे। इन सुधारों में बातचीत के दौरान प्राकृतिक विराम लगाना प्रमुख है जिसके जरिए ऐसा प्रतीत होगा की आप इंसानों से ही बात कर रहे हैं।
‘वेवनेट’ तकनीक पर करेगा काम: गूगल असिस्टेंस का यह नया संस्करण वेवनेट नामक तकनीकी मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी पर बनाया गया है जिसे कंपनी ने 18 महीने पहले डेवलप करना शुरू किया था। अब कमांड देने लिए हर बार “हे गूगल” या “ओके गूगल” कहने के बजाय यूजर्स को केवल एक बार ऐसा करना होगा और फिर असिस्टेंस के साथ बातचीत करनी होगी। गूगल के इस सुविधा को “निरंतर वार्तालाप” का नाम दिया गया है और यह आने वाले सप्ताह में शुरू हो जाएगी। नया असिस्टेंस अब दो वाक्यों के बीच अंतर कर सकता है और एक ही समय में दो अलग-अलग क्वेरी-विशिष्ट उत्तरों के साथ जवाब दे सकता है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए गूगल ने मंगलवार को घोषणा की कि लोग गूगल असिस्टेंट से बात करने के लिए 6 नई आवाजों का चयन कर सकेंगे। जिसमे गीतकार जॉन लीजेंड की आवाज भी शामिल है। सालाना डेवलपर सम्मेलन गूगल आई/ओ में गूगल ने कहा कि 6 विकल्पों में पुरुष और स्त्री दोनों की आवाजे शामिल है। यह इसी साल जारी किया जायेगा।
असिस्टेंस के जरिए भी कर सकेंगे मैप का इस्तेमाल : गूगल अपने डिवाइस असिस्टेंस को हर डिवाइस और एप में बंडल करना चाहता है और गूगल मैप में गूगल असिस्टेंस को जोड़ा जा रहा है। जल्द ही ये फीचर्स आईओएस और एंड्रॉइड पर उपलब्ध होगें। यूजर्स अब अपने डिवाइस को छूए बिना ही अपने कॉन्टेक्टस को आगमन के अनुमानित समय को साझा कर सकते हैं। इसके अलावा असिस्टेंस जल्द ही आपको रेस्तरां या सैलून को बुक करने के लिए कॉल कर सकेगा। इसले अलावा यह बच्चों को विनम्र भाषा का उपयोग करना भी सिखाएगा। जब बच्चे कमांड के दौरान “कृपया” कहते हैं, तो उन्हें प्रतिक्रिया में इस वर्चुअल असिस्टेंस से धन्यवाद प्राप्त होगा। जो इस साल तक लॉन्च किया जाएगा। इतना ही नहीं कंपनी अस्सिटेंस के जरिए ऑपरेट होने वाले स्मार्ट डिस्प्ले को भी लॉन्च करने की तैयारी में है।
Gmail में जुड़ेगा ‘स्मार्ट कम्पोज’ फीचर : कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने गूगल असिस्टेंस के जरिए ऑपरेट होने वाले स्मार्ट कंपोज जी-मेल के बारे में भी जानकारी दी। इस नई सुविधा के जरिए यूजर्स मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी का उपयोग करके ईमेल लिख सकेंगे। जैसे ही आप टाइप करेंगे तो स्मार्ट कंपोज आपको सुझाव देगा कि आप आगे क्या लिखना चाहेंगे। यह ठीक उसी तरह काम करेगा जिस तरह से गूगल ऑटोकम्पलीट काम करता है। इसके लिए यूजर्स को बस हिट टैब प्रेस करना होगा। गूगल का यह फीचर इसी महीने तक यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
क्या होंगे फीचर्स
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने कहा कि गूगल अपने AI की आवाज को और अधिक जीवंत बनाने पर काम कर रहा है। यह बिलकुल प्राकृतिक होगा।
नया गूगल असिस्टेंट अब दो वाक्यों की पहचान कर सकता है और दोनों का अलग-अलग जवाब दे सकता है। असिस्टेंट का नया मॉडल टेक मशीन लर्निग टेक्नॉलजी पर बना है। जिसका नाम वेवनेट है। इस पर कंपनी ने 18 महीने पहले काम शुरू किया था।

गूगल असिस्टैंट का इस तरह इस्तेमाल करने से फोन की डिस्प्ले हो सकती है ख़राब 2020

गूगल असिस्टैंट का इस तरह इस्तेमाल करने से फोन की डिस्प्ले हो सकती है ख़राब 2020
गूगल असिस्टेंट में आ गया एक बड़ा बग, ऐसा करने पर हो सकती है स्मार्टफोन की डिस्प्ले खराब :- गूगल असिस्टेंट के बारे में दोस्तों । आपको बता दें कि दोस्तों अमेरिका की सर्च इंजन कंपनी गूगल के असिस्टेंट में बग आने की खबरें लगातार आ रही हैं । और आपको बता दें कि दोस्तों इस बग की वजह से डिस्प्ले फ्रीज हो सकती है । और यह भी हो सकता है कि हमेशा के लिए आपके कोई भी स्मार्टफोन की डिस्प्ले भी खराब हो सकती है ।
तो चलिए दोस्तों आपको गूगल असिस्टेंट में बग के बारे में और जानकारी देते हैं ।
खबरों और रिपोर्ट के मुताबिक दोस्तों जब कोई गूगल असिस्टेंट का यूजर्स Hey Google बोल देता है तो उनके स्मार्टफोन की स्क्रीन फ्रीज हो जाती है । और आपको बता दें कि दोस्तों इसकी वजह से दोस्तों स्मार्टफोन बैटरी भी बहुत जल्दी से खत्म हो जाती है ।
आपको बता दें कि स्मार्टफोन की स्क्रीन इस बग के कारण हमेशा ऑन रहती है । और इसके चलते होम डिवाइस भी प्रभावित हो रहा है और दोस्तों स्मार्टफोन में कई ऐप काम भी नहीं करते दोस्तों वह ऐप अपना काम करना बंद कर देते हैं । और दोस्तों उम्मीद है कि गूगल इस गूगल असिस्टेंट में आए बग को जल्दी से जल्दी ठीक करेगा ।

जाने गूगल मेप के फायदे और जोड़े अपना घर या शॉप अपने मोबाइल से 2020

जाने गूगल मेप के फायदे और जोड़े अपना घर या शॉप अपने मोबाइल से 2020
हेलो दोस्तो इरनेट आज के टाइम का सबसे जरूरी चीज़ हैआज के समय मे इंटरनेट एक ऐसा मीडियम है जिससेआप घर बैठे कोई भी काम आसानी सेकर सकते है चाहे आपको दुिनया मे कही भी जाना हो या फिर रास्ता का पता लगाना हो आपको अपने मोबाइल से या फिर लैपटॉप से इंटरनेट की मदद से आसानी से घर बेठे रास्ते यानि मेप का पता लगा सकते है

गूगल मेप (Google Map) क्या है

गूगल मेप गूगल कंपनी दुवारा बनाया गया एक एप्लिकेशन है जसे आप अप नेमोबाइल या फिर कम्प्युटर मे यूज़ कर सकते है जिसकी मदद सेआप कही भी घूम सकते है ऐसे मे आपको रास्ता पूछने की जरूरत भी नहीं है बस आपको उस जगह का नाम डालना है और फिर अपनी लोकेशन चुने और अपने गूगल मेप मे compaas मोड सिलैक्ट करें सकते है
और गूगल के साथ ड्राइव करें । गूगल आपको टाइम और distenceदिखाएगा जो भी आपको कोफ़ोरटेबल उस रुड से जा
गूगल मेप पर मिसिंग प्लेस जोड़ सकते है, गलत जगह सही कर सकते है जैसे की गूगल मेप अपना घर ,ऑफिस ,दुकान अन्य कोई भी जगह जोड़ सकते है इस के लिए
Step -1: आपको गूगल मेप मे अपने स्थान को (लोकेशन)चुने
Step -2: Add missing place बाले ऑप्शन चुने या गूगल मेप मे बाए ओर तीन लाइन पर क्लिक करें
Step -3: और फिर आप अपने स्थान की सही जानकारी गूगल मेप को दे दें
Step -4: गूगल मेप आपकी जगह को जल्द ही मेप मे दिखाएगा
हम आपको गूगल मेप पर अपना घर, दुकान, रेस्टोरेंट, स्कूल आदि का नाम और एड्रेस एड करने की प्रॉसेस बता रहे हैं। एड्रेस और नाम के साथ ही आप उस प्लेस की फोटो, वेबसाइट, बिजनिस कार्ड भी एड कर सकते हैं। हालांकि आपके द्वारा दी गई जानकारी को गूगल वेरिफाई करता है उसके बाद ही उसे गूगल मेप पर एड किया जाता है। इसमें 24 से 48 घंटे का समय लगता है। अगर आप अपने घर का नाम और एड्रेस गूगल मेप पर ऐड करना चाहते हैं तो वह तुरंत एड हो जाएगा लेकिन वह पब्लिक नहीं होगा वो सिर्फ आपको ही दिखाई देगा।
– गूगल मेप ऐप की मदद से या क्रोम ब्राउजर में गूगल मेप को खोल कर आप भी आप ये सेटिंग कर सकते हैं
– ऐप में दिए गए केटेगरी ऑप्शन में आप घर, रेस्टोरेंट, स्कूल, कैफे, बार, शॉपिंग सेंटर, सुपरमार्केट, सिनेमा, म्यूजिम आदि को एड कर सकते हैं।
– नाम डालने के बाद अगर आपको लगता है कि कुछ गलत एड कर दिया है तो आप उसे हटा या एडिट भी कर सकते हैं।
-गूगल मेप ऐप सभी एंड्रॉइड फोन में इनबिल्ट आने लगी अगर आपके फोन में ये ऐप नहीं है तो इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
इन लोगों के लिए है यूजफुल
जो लोग बिजनेस करते हैं वे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी दुकान का नाम और एड्रेस पहुंचाना चाहते हैं। अगर वे गूगल मेप पर अपना एड्रेस और नाम एड करा देते हैं तो कस्टमर्स आसानी से एड्रेस ढूंढकर उन तक पहुंच जाएंगे।
दोस्तों यदि हमारी दी हुई जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे,और अधिक जानकारी के लिए आप हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है

गूगल अपने प्लेटफॉर्म पर फूड डिलीवरी सुविधा देने वाली कंपनियों के साथ करार कर 2020

गूगल अपने प्लेटफॉर्म पर फूड डिलीवरी सुविधा देने वाली कंपनियों के साथ करार कर 2020
ऑनलाइन ऑर्डर कर खाना मंगवाना इन दिनों काफी चलन में है। भारत में स्विगी, जोमैटो, उबर ईट्स, फूड पांडा जैसी कंपनियां इस बिजनेस में होड़ कर रही हैं। यूजर्स को इन कंपनियों के ऐप के जरिए खाना ऑर्डर करना होता है। लेकिन, दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनियों में से एक गूगल अब ऐसी सुविधा देने जा रही है जिससे यूजर्स अलग-अलग ऐप डाउनलोड किए बिना पसंदीदा रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर कर सकेंगे।
गूगल अब अपने सर्च, मैप और असिस्टेंस सर्विस में भी खाना ऑर्डर करने की सुविधा देने जा रही है। यानी आप अगर गूगल सर्च का इस्तेमाल कर रहे हैं और कोई पसंदीदा खाना सर्च करते हैं तो गूगल आपको यह बताएगा कि इसे किस रेस्टोरेंट से ऑर्डर किया जा सकता है। इतना ही नहीं वहीं से आप तत्काल खाना ऑर्डर भी कर सकेंगे और गूगल पे के जरिए ऑर्डर का पेमेंट भी कर सकते हैं। इसी तरह गूगल मैप का इस्तेमाल करते वक्त अगर आप किसी इलाके में मौजूद रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर कर सकेंगे। इतना ही नहीं गूगल वॉइस कमांड (गूगल असिस्टेंस) के जरिए भी यह काम किया जा सकेगा।

अमेरिका में कई कंपनियों से करार

गूगल खुद फूड डिलीवरी बिजनेस में नहीं आ रही है। इसके लिए वह इस बिजनेस में मौजूद कंपनियों के साथ करार कर रही है। अमेरिका में उसने इसके लिए डोर डैश, पोस्टमेट्स, डिलीवरी डॉट कॉम, स्लाइस और चाउ नाऊ के साथ करार किया है। जल्द ही जप्लर और अन्य कंपनियों को भी प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा। कंपनी भारत सहित अन्य देशों में ऑनलाइन ऑर्डर लेकर फूड डिलीवरी का काम कर रही कंपनियों के साथ करार करने की योजना भी बना रही है। अगर आपने किसी रेस्त्रां से पहले खाना ऑर्डर किया है और वहीं से खाना फिर मंगाना चाहते हैं तो गूगल असिस्टेंस के जरिए कुछ ही सेकंड में मंगवा सकेंगे। इसके लिए फोन को हाथ में लेने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

गूगल पे ऐप दे रहा है यूजर्स को 1 लाख रुपये जीतने का मौका, जाने किस तरह 2020

गूगल पे ऐप दे रहा है यूजर्स को 1 लाख रुपये जीतने का मौका, जाने किस तरह 2020
गूगल ने अपने इस स्कीम (diwali stamp collection scheme) को दिवाली के मौके पर पेश किया था जिसकी आखिरी डेट 31 अक्टूबर रखी गई थी। लेकिन गूगल यूजर अब इस स्कीम का फायदा 11 नवंबर तक उठा सकते हैं।
पेमेंट सर्विस ऐप गूगल पे (Google Pay) अपने यूजर्स के लिए एक खास ऑफर लेकर आया है। कंपनी ने दिवाली के मौके पर एक स्कीम निकाली थी जिसके तहत यूजर्स को दिवाली स्टैम्प कलेक्ट करना था। कंपनी का ये ऑफर पहले 31 अक्टूबर के लिए था लेकिन अब इसकी तारीख को बढ़ा कर 11 नवंबर कर दिया गया है।
जैसा कि हमने बताया कि गूगल (Google) ने अपने इस स्कीम (diwali stamp collection scheme) को दिवाली के मौके पर पेश किया था जिसकी आखिरी डेट 31 अक्टूबर रखी गई थी। लेकिन गूगल यूजर अब इस स्कीम का फायदा 11 नवंबर तक उठा सकते हैं।

क्या है दिवाली स्टैम्प स्कीम?

दिवाली स्टैम्प स्कीम के तहत यूजर्स को 5 दिवाली स्टैम्प कलेक्ट करने होंगे। इनमें झुमका, फ्लावर, दिया, लैंटर्न और रंगोली के स्टैम्प शामिल है। अगर यूजर ने इन 5 स्टैम्प को कलेक्ट कर लिया तो उन्हें 251 रुपये का रिवॉर्ड मिलेगा। इसके साथ ही यूजर गूगल की ओर से 1 लाख रुपये जीतने का मौका पा सकते हैं।
इस स्कीम में ज्यादातर यूजर्स को शिकायत हो रही है कि उन्हें रंगोली स्टैम्प नहीं मिल रहा है। लेकिन अगर आप किसी बिल जैसे कि DTH Bill या Gas , इलेक्ट्रिसिटी बिल जमा करते हैं गूगल पे के जरिए तो आप रंगोली स्टैम्प पा सकते हैं।
इस स्कीम की एक खास बात ये भी है कि आप चाहें तो अपने दोस्तों को भी ये स्टैम्प भेज सकते हैं जिसके बदले आपको भी एक स्टैम्प गिफ्ट में मिलेगा।
इसके अलावा इसमें दिवाली स्कैनर फीचर भी दिया गया है जो यूजर्स को दिवाली आइटम स्कैन कर नया स्टैम्प जमा करने की अनुमति देते हैं।

BHIM ऐप डाउनलोड कराओ और पैसे कमाओ 2020

BHIM ऐप डाउनलोड कराओ और पैसे कमाओ 2020
पीएम मोदी ने अंबेडकर जयंती के मौके पर Bhim Aadhaar लॉन्च किया है. इसके साथ ही रेफरल प्रोग्राम की भी शुरुआत की है. पीएम के मुताबिक इस रेफरल प्रोग्राम से अगर देश के युवा चाहें तो 10 से 15 हजार रुपये तक कमा सकते हैं.
क्या है रेफरल स्कीम
आपको इस स्कीम के तहत जिन लोगों ने BHIM ऐप अपने स्मार्टफोन में नहीं डाउनलोड किया है उन्हें इसे इंस्टॉल कराना है. यानी किसी को भीम ऐप के बारे में किसी मर्चेंट या नागरिक को समझाएंगे और उसे डाउनलोड कराएंगे. अगर आपके रेफरल से उसने ऐप डाउनलोड कर लिया है और इसके बाद और वो तीन ट्रांजैक्शन करेगा, तो सरकार आपके खाते में 10 रुपये जमा करेगी.
पीएम मोदी ने कहा, ‘अगर एक दिन में आप 20 लोगों को रेफर कर दें तो शाम तक 200 रुपये आपके खाते में आ जाएंगे. अगर तीन महीने तय कर लें कि रोज 200 कमाना है तो ये क्या मुश्किल काम है?
व्यापारियों को भी मिलेगा रेफरल का फायदा
ये रेफरल प्रोग्राम न सिर्फ कस्टमर्स के लिए है, बल्कि मर्चेंट्स के लिए भी फायदेमंद है. पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा है कि जो व्यापारी अपने दुकान पर भीम ऐप लागू करेगा और उसके जरिए ट्रांजैक्शन करेगा तो 25 रुपये उसके खाते में दिए जाएंगे.
पीएम मोदी ने कहा कि अगर किसी मर्चेंट को BHIM ऐप डाउनलोड करा रहे हैं तो आप उसे यह बता सकते हैं कि उसे भी 25 रुपये मिलेंगे.
प्ले स्टोर पर लॉन्चिंग के बाद से इस ऐप को अब तक एक करोड़ अस्सी लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। इस ऐप को आप प्ले स्टोर या आईओएस ऐप स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते हैं। सरकार ने डिजिटल लेन देन को बढ़ावा देने के लिए भीम ऐप यूजर्स के लिए दो नए ऑफर, भीम रेफरल बोनस स्कीम और भीम मर्चेंट कैशबैक स्कीम लॉन्च की हैं। आइए आपको इन दोनों ऑफर और इनके फायदो के बारे में विस्तार से बताते हैं। 
भीम कैशबैक योजना
इस योजना का उद्देश्य भीम प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड व्यापारियों की संख्या बढ़ाना है। भीम प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड व्यापारियों को हर महीने 300 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। इस हिसाब से भीम प्लेटफॉर्म से जुड़े व्यापारियों को 6 महीने में 1,800 रुपये तक का लाभ मिल सकता है। भीम प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे व्यापारी क्यूआर कोड या मोबाइल नंबर या आधार से भुगतान प्राप्त कर सकते हैं।

यूजर को ऐसे मिलेगा फायदा

रेफरल बोनस योजना
इस ऑफर के जरिए सरकार ज्यादा से ज्यादा यूजर को ऐप से जोड़ना चाहती है। इस ऑफर में सरकार ने नए यूजर और पुराने यूजर दोनों को लुभाने की कोशिश की है। ऑफर के तहत यूजर को ऐप को शेयर (रेफर) करने पर बोनस दिया जाएगा।
ऐप शेयर करने वाले यूजर को बोनस तभी मिलेगा जब नया यूजर ऐप का इस्तेमाल तीन बार लेन देन के लिए करे। लेनदेन को सफल बनाने के लिए कम से कम 50 रुपये किसी को भेजना होगा। ऐप शेयर करने वाले यूजर को हर नया यूजर (सफल) जुडने पर 10 रुपये मिलेगा, जबकि नए यूजर को ऐप डाउनलोड करने और सफल लेन देन के बाद 25 रुपये मिलेंगे। 

गूगल पे लाया बायोमेट्रिक सिक्योरिटी फीचर 2020

गूगल पे लाया बायोमेट्रिक सिक्योरिटी फीचर 2020
गूगल अपने डिजिटल पेमेंट प्लेटफार्म गूगल पे को पहले से ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक बना दिया है। गूगल ने अपने ऐप में बायोमेट्रिक सिक्योरिटी फीचर (2.100) वर्जन जोड़ दिया है। इस नए फीचर के बदौलत मनी ट्रांसफर करने के लिए यूजर को पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब पिन के अलावा फिंगरप्रिंट और फेस रिकॉग्नाइजेशन के जरिए भी ट्रांजेक्शन किया जा सकेगा। फिलहाल यह फीचर सिर्फ एंड्रॉयड 10 डिवाइस में ही उपलब्ध है।
इससे पहले गूगल पे यूजर ट्रांजेक्शन करने के लिए पिन का इस्तेमाल करते थे ताकि उनका ट्रांजेक्शन सुरक्षित रहे। लेकिन लेटेस्ट अपडेट में पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गूगल ने ऐप में बायोमेट्रिक एपीआई का फीचर जोड़ा है जो पहले से तेज और सुरक्षित है। इसे पारंपरिक पिन सिक्योरिटी फीचर के रिप्लेसमेंट के तौर भी देखा जा रहा है।
फिलहाल यह फीचर भारत में उपलब्ध नहीं है। भारतीय यूजर्स को अभी भी यूपीआई पिन की मदद से ही पेमेंट करना होगा। यह फीचर सिर्फ एंड्रॉयड 10 डिवाइस में ही उपलब्ध है। एंड्रॉयड पुलिस कि रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही नए अपडेट को एंड्रॉयड 9 यूजर्स के लिए भी जारी किया जाएगा।

बायोमेट्रिक सिक्योरिटी से होगी पेमेंट

दरअसल, गूगल ने अपने डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पर एक नया बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर को जोड़ा है. गूगल ने एंड्रॉयड 10 के साथ मिलकर बायोमेट्रिक सिक्योरिटी को पेश किया था, इसी फीचर को अब गूगल पे में जोड़ा गया है. हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से पिन ऑथेंटिकेशन भी बेहतर था, लेकिन इसमें कोई भी सेंध लगा सकता है क्योंकि आसानी से क्रैक किया जा सकता है. 

गूगल पिक्सल 4 पर चलेगा फीचर

एंड्रायड पुलिस के मुताबिक, बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सिर्फ पैसे ट्रांसफर करने के लिए दिया गया है. गूगल पिक्सल 4 स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहक इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, गूगल एंड्रायड 9 पर भी इस फीचर को जोड़ने की प्लानिंग कर रही है. लेकिन, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि पुराने वर्जन का इस्तेमाल कर रहे यूजर्स इसका फायदा उठा सकते हैं या नहीं. फिलहाल, यह फीचर भारत में उपलब्ध नहीं है. गूगल पे इंडिया यूजर्स अभी भी UPI पिन ऑथेंटिकेशन से ही ट्रांजेक्शन करेंगे.

फिलहाल भारत में नहीं मिलेगी यह सुविधा

  1. इससे पहले गूगल पे यूजर ट्रांजेक्शन करने के लिए पिन का इस्तेमाल करते थे ताकि उनका ट्रांजेक्शन सुरक्षित रहे। लेकिन लेटेस्ट अपडेट में पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गूगल ने ऐप में बायोमेट्रिक एपीआई का फीचर जोड़ा है जो पहले से तेज और सुरक्षित है। इसे पारंपरिक पिन सिक्योरिटी फीचर के रिप्लेसमेंट के तौर भी देखा जा रहा है।
  2. फिलहाल यह फीचर भारत में उपलब्ध नहीं है। भारतीय यूजर्स को अभी भी यूपीआई पिन की मदद से ही पेमेंट करना होगा। यह फीचर सिर्फ एंड्रॉयड 10 डिवाइस में ही उपलब्ध है। एंड्रॉयड पुलिस कि रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही नए अपडेट को एंड्रॉयड 9 यूजर्स के लिए भी जारी किया जाएगा।
  3. यूजर्स को यह ऑप्शन सेडिंग मनी सेक्शन के नीचे दिखाई देगा। यूजर पिन से बायोमेट्रिक सिक्योरिटी में स्विच कर सकेंगे। पेमेंट को और सुरक्षित बनाने के लिए यूजर्स दोनों ऑप्शन भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फीचर का इस्तेमाल सिर्फ मनी ट्रांसफर के लिए ही किया जा सकता है। इसे स्टोर्स पर एनएफसी पेमेंट्स के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते।